आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी तो ह्यू एडमीडेस (Hugh Edmeades) ऑक्शनर नहीं होंगे। बीसीसीआई ने अनुभवी ऑक्शनर एडमीडेस को पहले ही सूचित कर दिया है कि इस एडिशन के लिए उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका सागर (Mallika Sagar), जो महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ऑक्शनर हैं, तो आइये हम आपको मल्लिका के बारे में बताये।
मल्लिका इस साल की शुरुआत में वूमेंस प्रीमियर लीगा ऑक्शन में ऑक्शनर थी। सागर 9 दिसंबर को मुंबई में WPL 2024 की ऑक्शन में ऑक्शनर की भूमिका भी निभाएंगी। मुंबई में पुंडोले की ऑक्शनर सागर ने फिलाडेल्फिया में ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की डिग्री प्राप्त करने के बाद 2001 में क्रिस्टी में अपना करियर शुरू किया। वह भारतीय मूल की पहली ऑक्शनर और क्रिस्टीज़ में उस भूमिका में पहली महिला बनीं। मल्लिका ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी की भी देखरेख की है और वह नीलामी आयोजित करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
एडमीडेस की बात करें तो, उन्होंने 2018 में आईपीएल के आधिकारिक ऑक्शनर के रूप में पदभार संभाला था क्योंकि रिचर्ड मैडली ने उन्हें कमान सौंपी थी। 2022 मेगा ऑक्शन में बेंगलुरु के होटल के बॉलरूम में ऑक्शन के दौरान एडमीडेस फर्श पर गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उनके गिरने का कारण 'पोस्टुरल हाइपोटेंशन' था। वह अगले दिन कार्यभार संभालने के लिए लौट आए थे पहले ही दिन उनकी जगह चारु शर्मा को ले लिया गया जिन्होंने संकट के समय शानदार काम किया था। एडमीडेस कोच्चि में आईपीएल 2023 की ऑक्शन में भी ऑक्शनर के रूप में वापस आए थे। हालाँकि, रिपोर्टों के अनुसार, उनकी जगह एक भारतीय को लिया जाना तय है। एडमीडेस की जगह लेने वाली ऑक्शन मल्लिका सागर हैं।