RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने रविवार (24 मार्च) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सैमसन ने 157.69 की स्ट्राईक रेट से 52 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली।
सैमसन बतौर भारतीय आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने 11वीं बार यह कारनामा किया है, वहीं रोहित 10 बार ऐसा कर पाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल (12) पहले स्थान पर हैं।
Most times hitting 5 or more sixes in an IPL Inning (Indians)
— Ram Garapati (@srk0804) March 24, 2024
12 - KL Rahul
11 - Sanju Samson*
10 - Rohit Sharma
8 - MS Dhoni
8 - Suresh Raina
7 - Rishabh Pant
6 - Virendra Sehwag#RRvLSG #IPL2024
बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 80 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सैमसन संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में आठवीं बार 80 प्लस रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी की है।