Shreyas Iyer Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बीते रविवार, 01 जून को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के क्वालीफायर-2 में 41 बॉल पर 5 चौके और 8 छक्के ठोकते हुए नाबाद 87 रनों की पारी खेली जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि श्रेयस ने कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिए हैं।
श्रेयस ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
30 वर्षीय श्रेयस ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के लिए अपनी 87 रनों की इनिंग में 8 छक्के जड़े जिसके साथ ही अब वो आईपीएल के किसी एक नॉक आउट मैच में बतौर कैप्टन सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये कारनामा किया है जिन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की कैप्टेंसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में 35 बॉल पर 85 रन की इनिंग खेली थी और 5 छक्के जड़े थे।
Most sixes by Captain in an IPL Knockout innings
— All Cricket Records (@Cric_records45) June 2, 2025
8* - Shreyas Iyer vs MI, 2025
5 - Adam Gilchrist vs DC, 2009
5 - KL Rahul vs RCB, 2022
5 - MS Dhoni vs MI, 2013 pic.twitter.com/tTCGsRz6Zv