आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को लेकर एक बढ़ी खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को रिटेन कर सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद 23 करोड़ रुपये में क्लासेन को पहले रिटेन खिलाड़ी के रूप में अपने साथ जोड़ेगी। इसके बाद कमिंस और अभिषेक को क्रमशः 18 करोड़ रुपये और 14 करोड़ रुपये की राशि में रिटेन किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ट्रैविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन करने की प्रबल संभावना है। बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तय बताना होगा की वो किन खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है।
SRH LIKELY RETENTION FOR IPL 2025 (Espncricinfo):
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 16, 2024
Heinrich Klaasen - 23cr.
Pat Cummins - 18cr.
Abhishek Sharma - 14cr. pic.twitter.com/Q49mRMMrAD
कमिंस, जिन्होंने पिछले सीजन में फाइनल में सनराइजर्स की कप्तानी की थी जहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वो 2025 में फ्रेंचाइजी के कप्तान बने रहेंगे। कमिंस ने आईपीएल 2024 की 15 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18 बल्लेबाजों का शिकार करने में सफलता हासिल की थी।