Cooper Connolly ने पहले ही IPL सीजन में रचा इतिहास,तोड़ा सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड (Image Source: BCCI)
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर कूपन कोनोली (Cooper Connolly) ने रविवार (17 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े।
आईपीएल में अपने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कोनोली ने अपने नाम कर लिया है। उनके मौजूदा सीजन में 13 पारियों में 32 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 में अपने पहले आईपीएल सीजन में 31 छक्के जड़े थे।
पहले आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी