इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 56वां मुकाबला मंगलवार, 12 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं मेहमान टीम SRH के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मेजबान टीम GT के काल बनकर अपने प्रदर्शन से धमाल मचा सकते हैं।
हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen): साउथ अफ्रीका के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है। शायद आपको यकीन नहीं होगा कि साल 2026 के IPL सीजन में 34 साल के हेनरिक क्लासेन SRH के नंबर-1 बल्लेबाज़ हैं, जो कि 11 मैचों में 54.88 की औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बना चुके हैं। खास बात तो ये है कि हेनरिक क्लासेन मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं, हालांकि इसके बावजूद वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): हमारी लिस्ट में मौजूदा दूसरे खिलाड़ी SRH के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हैं, जो कि विपक्षी गेंदबाज़ों को पहली गेंद से अटैक करके डोमिनेट करते हैं। 25 साल के अभिषेक बेहद ही गज़ब की फॉर्म में भी हैं और IPL 2026 में 11 मैचों में 47.50 की औसत और 210.17 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बना चुके हैं। जान लें कि अभिषेक के नाम T20 फॉर्मेट में एक या दो नहीं, बल्कि 9 शतक दर्ज हैं।