IPL 2026: कागिसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार से छिनी Purple Cap, देखें टॉप 5 गेंदबाज (Image Source: Google)
IPL 2026 Purple Cap Update: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस और रोमांचक हो गई है।
गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने इस मुकाबले में 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीन ली है। रबाडा के अब 11 मैच में 18 विकेट हो गए हैं।
इसके अलावा मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में कोई और बदलाव नहीं हुआ।