IPL 2026: KKR ने सुपर ओवर की रोमांचक जीत से पॉइंट्स टेबल मे मचाई खलबली,LSG पहुंची सबसे नीचे (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार (26 अप्रैल) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर तक पहुंचे आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की खराब शुरूआत के बाद रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेलकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लखनऊ के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए मोहसिन खान ने 5 विकेट झटके।