IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीत की हैट्रिक से पॉइंट्स टेबल में मचाया धमाल,मुंबई इंडियंस की हालत खस् (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 27 रन से हरा दिया।
बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 11 ओवर प्रति पारी की गई। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन बनाए।
जवाब में मुंबई 9 विकेट गवाकर 123 रन बना सकी। पहले 5 विकेट सिर्फ 46 रन के स्कोर तक गिर गए औऱ इसके बाद नमन धीर 13 गेंदों मे 25 रन औऱ शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।