Vaibhav Sooryavanshi ने बनाए 3 गजब World Record, 15 साल की उम्र में रच डाला इतिहास (Image Source: BCCI)
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शनिवार (9 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े।
टी-20 में सबसे कम उम्र में 100 छक्के
टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया। सूर्यवंशी ने 15 साल 43 दिन की उम्र में यह कारनामा कर अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (20 साल 25 दिन) को पीछे छोड़ा।