T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने तूफानी अंदाज़ में अर्धशतक जड़ते हुए पारी की कमान संभाली। तिलक वर्मा के साथ उनकी अहम साझेदारी ने भारत को शुरुआती झटके से उबार लिया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहले ही ओवर में ही लग गया। यहां से पारी संभालते हुए ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 3 छ्क्के शामिल रहे, वहीं तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए।