Punjab Kings vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया।
बता दें कि निजी कारणों के चलते सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे और ऐसे में बुमराह को कप्तानी सौंपी गई है। इसके साथ ही वह आईपीएल सबसे ज्यादा मैच खेलकर कप्तानी मिलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले बुमराह शुरूआत से मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं और 156 मैच खेलने के बाद उन्हें पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला है। इस लिस्ट में बुमराह से आगे सिर्फ रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने 200 मैच खेलने के बाद पहली बार आईपीएल में कप्तानी की थी।
Most IPL matches played before first match as a captain:
— The Stats Kid (@TheStatsKid1523) May 14, 2026
200 matches - Ravindra Jadeja
156 matches - Jasprit Bumrah*
153 matches - Manish Pandey
148 matches - Axar Patel
137 matches - Kieron Pollard#IPL2026