रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लगभग 4 साल टीम इंडिया की कैप्टेंसी की। यही वज़ह है वो अपने हर एक साथी खिलाड़ी को करीब से जानते हैं। हिटमैन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Burmah) के भी करीबी दोस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि अगर जसप्रीत बुमराह एक क्रिकेटर नहीं होते, तो आखिर अपने करियर में क्या होते?
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, sonytv ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हिटमैन का एक 28 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें वो जसप्रीत बुमराह पर बात करते दिखे। इस वीडियो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक रोहित से पूछते हैं कि अगर जसप्रीत बुमराह क्रिकेटर नहीं होते, तो क्या होते?
इसी सवाल के जवाब में हिटमैन कहते हैं कि जसप्रीत बुमराह एक डॉक्टर होते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वज़ह भी बताई। वो बोले, "मुझे लगता है बुमराह डॉक्टर होते। आपने देखा ही है वो काफी कठिन ओवर डालते हैं और टीम को बचाते हैं। काफी कम ही लोग ये कठिन ओवर डाल पाते हैं। इसलिए इन्हें डेथ ओवर्स कहते हैं। डॉक्टर ही डेथ से बचाते हैं।"