IPL 2022: जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट गए बेकार, केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 52 रनों से रौंदा (Image Source: BCCI)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इडियंस (MI) को 52 रनों से हरा दिया। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 17.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता की यह पांचवीं जीत है टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत खराब रही और 2 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मुंबई के लिए ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 43 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत 51 रनों की पारी खेली। मुंबई के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।