टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज जंयत यादव ने शादी कर ली है। 31 साल के जयंत यादव ने दिशा संग शादी के बंधन में बंधने के साथ ही अपने जीवन में नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने जयंत यादव और दिशा की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए जयंत यादव और दिशा को शुभकामनाएं दी हैं। जयंत यादव शादी की पोशाक में काफी जंच भी रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट ने शादी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जयंत मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और मुंबई की टीम ने उन्हें रिटने करने का भी फैसला किया है।
वहीं अगर जयंत यादव के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो जयंत ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 1 वनडे में शिरकत की है। टेस्ट मैचों में जयंत ने गेंद के साथ ही बल्ले से भी कमाल किया है। 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 45.6 की शानदार औसत से 228 रन बनाए हैं वहीं 11 विकेट लिए हैं।
Congratulations Jayant & Disha pic.twitter.com/u29JLQbqcW
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) February 16, 2021