Ackeem Auguste Justin Greaves Collide Video: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला (WI vs NZ 4th ODI) बीते रविवार, 19 जुलाई को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने बेहद रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच कैरेबियाई टीम ने जायडेन सील्स (Jayden Seales) की गेंद पर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) का एक आसान कैच टपकाया जो कि आखिर में उनकी हार का कारण बना।
दरअसल, ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 43वें ओवर में घटी। यहां वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज़ जायडेन सील्स गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर मिचेल सेंटनर को फंसाया। उन्होंने राउंड द स्टंप्स से विकेट को टारगेट करके ये बॉल फेंका था जिस पर मिचेल सेंटनर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उसे (बॉल) मिस टाइम कर दिया।
इसके बाद होना क्या था, वो गेंद हवा में काफी ऊंची उठ गई जिसके बाद वेस्टइंडीज के दो फील्डर एक साथ कैच करने के लिए दौड़े। एक तरफ जस्टिन ग्रीव्स एक्स्ट्रा कवर की से कैच पकड़ने आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अकीम ऑगस्टे स्वीपर कवर की तरफ से कैच पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे। इसी कोशिश में इन दोनों की भिड़ंत हो गई और मिचेल सेंटनर का आसान कैच छूट गया।