Joe Root ने लॉर्ड्स टेस्ट में 9 रन बनाकर भी रचा इतिहास, महान Sachin Tendulkar की रिकॉर्ड लिस्ट में ह (Image Source: Google)
Joe Root Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) न्यूजीलैंड के सामने लॉर्ड्स टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए और अपनी दो इनिंग (08 गेंदों पर 01 रन और 19 गेंदों पर 08 रन) में सिर्फ 09 रन जोड़ने में सफल हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद जो रूट ने इतिहास रच दिया है और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
दरअसल, 35 वर्षीय जो रूट लॉर्ड्स टेस्ट में जैसे ही अपनी दूसरी इनिंग में बैटिंग करने मैदान पर उतरे, वैसे ही वो 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए जिन्होंने टेस्ट इंटरनेशनल में 300 इनिंग खेलने का कारनामा किया है। उनसे पहले सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 300 या उससे ज्यादा इनिंग खेली।
टेस्ट में सर्वाधिक इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 329 इनिंग
- जो रूट (इंग्लैंड) - 300 इनिंग
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 257 इनिंग
- जैक कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका) - 166 इनिंग
- राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत) - 286 इनिंग