इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) नए कप्तान की तलाश में जुटा हुआ है और ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक जो रूट इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
'द एथलेटिक' की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी पाकिस्तान के खिलाफ अगस्त में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि वह अगले साल घर में खेली जाने वाली एशेज टेस्ट सीरीज 2027 तक टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।
Joe Root's second stint as England's Test captain is on the horizon
He is set to regain England's Test captaincy after Ben Stokes' retirement, with the Pakistan series likely to mark his return. pic.twitter.com/cMNeqd735J CRICKETNMORE (cricketnmore) July 24, 2026
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जो रूट ने इंग्लैंड की कप्तानी की थी। उस मुकाबले में बेन स्टोक्स टीम के कर्फ्यू तोड़ने और गस एटकिंसन के साथ नाइटक्लब विवाद में शामिल होने के कारण एक मैच के लिए निलंबित थे। हालांकि उस टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से हार का सामना करना पड़ा था।