ENG vs IND 2nd T20: टूटेगा Alex Hales और Suryakumar Yadav का महारिकॉर्ड, मैनचेस्टर में इतिहास रच सकत (Image Source: Google)
Jos Buttler Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) दो बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।
एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: 35 वर्षीय जोस बटलर मैनचेस्टर टी20 में भारत के सामने 69 रनों की पारी खेलते हैं, तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 14,450 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़कर बतौर इंग्लिश खिलाड़ी फटाफट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो दुनिया के तीसरे सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी होंगे।
टी20 में सबसे ज्यादा रन
- कीरोन पोलार्ड - 739 मैचों की 656 पारियों में 14,589 रन
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
- एलेक्स हेल्स - 528 मैचों की 523 पारियों में 14,449 रन
- जोस बटलर - 512 मैचों की 482 पारियों में 14,381 रन
- डेविड वॉर्नर - 439 मैचों की 438 पारियों में 14,284 रन