Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC World Cup 2026) का 15वां मुकाबला बुधवार, 11 फरवरी को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जोस बटलर (Jos Buttler) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पछाड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इंग्लैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी अब तक अपने देश के लिए 148 टी20 मैचों की 136 पारियों में 3976 रन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 28 अर्धशतक ठोके हैं। इसके अलावा उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 367 चौके और 173 छक्के दर्ज हैं।
टूटेगा SKY और गप्टिल का रिकॉर्ड: 35 साल के जोस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का मारते हैं तो वो इस फॉर्मेट में अपने 174 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ सूर्यकुमार यादव और मार्टिन गप्टिल को एक साथ पछाड़कर दुनिया के तीसरे सर्वाधिक T20I छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये तीनों ही खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरी पॉजिशन पर है।