गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके तेज़़ गेंदबाज कगिसो रबाडा ने वेंकटेश अय्यर को आउट करके अपने कप्तान के इस फैसले को कुछ हद तक सही भी साबित किया।
वेंकटेश अय्यर ने पहली ही बॉल से गुजरात के गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया और ऐसा लग रहा था कि वो पावरप्ले में मैच गुजरात से दूर ले जाएंगे लेकिन तभी पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने छक्का खाने के बाद उनका विकेट निकाल दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर वेंकटेश ने गजब का स्कूप शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया और इसके बाद भी उन्होंने छ्क्का लगाने की कोशिश की मगर वो चूक गए।
रबाडा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में वो शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
SIX, annnd OUT!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Kagiso Rabada cranks up the pace to dismiss Venkatesh Iyer
Updates https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/GzXmR4AtqS