WATCH: कार्तिक त्यागी ने 148.1 kmph की गेंद पर संजू सैमसन को किया बोल्ड,छक्का खाने के बाद ऐसे लिया ब (Image Source: Google)
CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े।
सैमसन लगातार दूसरे मुकाबले में पचास प्लस स्कोर बनाने में विफल रहे और कार्तिक त्यागी की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
पारी का 12वां ओवर करने आए कार्तिक की पहली गेंद पर सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ के क्षेत्र में शानदार छक्का जड़ा। छक्का खाने के बाद कार्तिक ने दमदार वापसी की और 148.2 की गति वाली फुल गेदं डाली और सैमसन को बीट कर के गिल्लियां उड़ा दी।