IPL 2026: KKR के लिए अच्छी खबर, Matheesha Pathirana इस मैच से पहले हो सकते हैं टीम में शामिल (Image Source: Google)
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले फ्रेंचाइजी के IPL 2026 के पहले घरेलू मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में शामिल हो सकते हैं।
रेवस्पोर्ट्स की खबर के अनुसार पथिराना को तक श्रीलंका क्रिकेट से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। और गेंदबाज के करीबी सूत्रों ने बताया है कि 25 से 27 मार्च तक उन्हें क्लीयरेंस मिल जाएगी, टूर्नामेंट की शुरूआत से ठीक पहले।
केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।