KL Rahul And Devdutt Padikkal Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन मंगलवार, 18 अगस्त को बीच मैदान पर केएल राहुल (KL Rahul) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का याराना देखने को मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गले लगाया और फिर दिया किस: ये घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 11वें ओवर में घटी। यहां प्रभात जयसूर्या ने अपनी आखिरी गेंद पर केएल राहुल को फंसाया और गेंद को बल्लेबाज़ के पैड पर मारा। केएल राहुल को लगा की वो आउट हैं, जिस वज़ह से वो लगभग पवेलियन की ओर लौटने ही वाले थे।
तभी उनके साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोका और रिव्यू लेने को कहा। राहुल ने भी सिर्फ उम्मीद के भरोसे रिव्यू ले लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था और इम्पैक्ट भी लाइन में था, लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया- बॉल ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स के ऊपर से जाती हुई दिखी और राहुल आउट होने से बच गए।