Sri Lanka Test Captain: कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) की जगह लेंगे, जिन्होंने गुरुवार (8 अक्टूबर) सुबह पद से इस्तीफा दिया था। श्रीलंका को नवंबर में पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो बतौर कप्तान उनकी पहली सीरीज होगी।
डी सिल्वा जिन्होंने फरवरी 2024 से अगस्त 2026 के बीच 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की, ने "अगली पीढ़ी" को कप्तानी सौंपने की इच्छा जताते हुए यह पद छोड़ दिया। हालांकि वह टीम में सिलेक्शन लिए उपलब्ध रहेंगे।
मेंडिस ने पहले कभी श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं की है और वह अपने देश के मौजूदा सबसे अनुभवी इंटरनेशनल क्रिकेटरों में से एक हैं। इससे पहले उन्हें मई में श्रीलंका की वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी।