Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेलबोर्न के मैदान पर डीन जोंस को दी गई अंतिम विदाई, देखिए आखिरी पल की कुछ तस्वीरें

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर पिछले सप्ताह आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को अंतिम विदाई दी गई। आईपीएल-13 में स्टार स्पोटर्स की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा जोंस का मुंबई में 24 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से...

Shubham Shah
By Shubham Shah October 07, 2020 • 15:03 PM
Dean Jones
Dean Jones (Dean Jones )
Advertisement

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर पिछले सप्ताह आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को अंतिम विदाई दी गई। आईपीएल-13 में स्टार स्पोटर्स की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा जोंस का मुंबई में 24 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

कोविड-19 के कारण हालांकि इस समारोह में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। सिर्फ 10 लोग ही इसमें आए थे जिसमें जोंस की पत्नी जेन, बेटी इसाबेला और फोइबे और जोंस के भाई-बहन शामिल थे।

Trending


जोंस को भारत में हाथ से बने ताबूत में आस्ट्रेलियाई झंडे में रखा गया था। इस पर जोंस की आस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप का नंबर भी था। एमसीजी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जोंस को इस ऐतिहासिक मैदान का आखिरी चक्कर लगवाया गया।

जेन ने कहा, "पिछले सप्ताह से डीन को जो प्यार मिला है उसे देखकर हम अभिभूत हैं। लोगों ने जो समर्थन दिया है और जो यादें हमारे साथ साझा की हैं उसके लिए हमारे पास शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द कम हैं।"

Image

उन्होंने कहा, "एक परिवार के तौर पर यह काफी मुश्किल समय है, लेकिन मेरे दिमाग में अपने पति को विदाई देने के लिए एमसीजी के अलावा कोई और उपयुक्त जगह नहीं थी। उनके दोस्त एल्टन जॉन के संगीत से उनको विदाई दे कर उनको सम्मानित करने का बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।"

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि जोंस हाउस फुल विदाई के हकदार थे।

क्लार्क ने ट्वीट किया, "वह हाउस फुल विदाई के हकदार थे। भगवान आपकी आत्म को शांति दे। महान इंसान।"

उनके दोस्त और लेखक क्रिस ड्रिस्कल ने उनके लिए कविता भी लिखी है।

जोंस ने आस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 3,631 रन बनाए। वहीं 164 वनडे में उन्होंने 44.61 की औसत से 6,068 रन बनाए।

 

Image


Cricket Scorecard

Advertisement