Macneil Noronha Replaced Ramakrishna Ghosh In CSK Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (Chennai Super Kings) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, CSK ने अपने चोटिल खिलाड़ी रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) की जगह 24 साल के भारतीय अनकैप्ड ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा (Macneil Noronha) को अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मैकनील नोरोन्हा की एक तस्वीर साझा करके उनका वेलकम किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैकनील हैडली नोरोन्हा को रामकृष्णा घोष के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि मैकनील नोरोन्हा ने हाल ही में 2024/25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें नमन अवॉर्ड्स में MA चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें तब मिला, जब कर्नाटक क्रिकेट टीम ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी स्क्वाड में शामिल किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कर्नाटक के लिए तीन मुकाबले भी खेले।