Mark Wood Announces Retirement From International Cricket: इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज़ मार्क वुड (Mark Wood) ने मंगलवार, 22 सितंबर को अचानक से एक बड़ा ऐलान किया और 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। गौरतलब है कि उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रखकर ये फैसला लिया है।
दरअसल, मार्क वुड ने अपनी मेडिकल सलाह को ध्यान में रखकर इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई है। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा चोट से वापसी करने और खुद को साबित करने की कोशिश की, लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं कर पाया। मेडिकल सलाह के अनुसार मेरे लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना संभव नहीं है। पिछले एक साल में मेरा इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे दूर होता गया है।"
वो बोले, “इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना था। दुनिया भर की यात्रा करना, शानदार लोगों से मिलना और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलना ऐसी चीज है जिसके लिए मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं।”