आईपीएल 2022 में बेशक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। रोहित ना केवल छह खिताब के साथ सबसे सफल आईपीएल खिलाड़ी हैं, बल्कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं। मुंबई इंडियंस के लिए पांच खिताब जीतने के बाद, रोहित शर्मा ने लीग के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
मौजूदा सीज़न में मुंबई की टीम 13 में से केवल तीन मैच जीतने में सफल रही है और उनके खाते में अभी सिर्फ 6 अंक हैं ऐसे में दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीतकर वो जीत के साथ इस सीज़न को खत्म करना चाहेंगे। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि उन्होंने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा एक इंटरव्यू के दौरान सेंटरस्टेज वाली सीट पर दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को बैठने के लिए कहते हैं। ब्रेविस ने रोहित को ये कहकर जवाब दिया कि ये उनकी कुर्सी है और वो उस पर नहीं बैठ सकते, लेकिन रोहित ने ब्रेविस को सेंटरस्टेज देकर फैंस का दिल जीत लिया।
Today's #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/89l8yDH0KH
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 15, 2022