Mitchell Starc Record: पैट कमिंस (Pat Cummins) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के टूर (Australia Tour of South Africa) पर है, जहां उन्हें गुरुवार, 24 सितंबर से मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (SA vs AUS ODI) खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला (SA vs AUS 1st ODI) डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। स्टार्क वो कारनामा करने के दहलीज पर हैं, जो कि अब तक सिर्फ तीन ही ऑस्ट्रेलियन दिग्गज खिलाड़ियों ने किया है।
ODI में 250 विकेट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय मिचेल स्टार्क एक बेहद ही आक्रमक और अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 वनडे में 247 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि वो डरबन वनडे में विपक्षी टीम के 3 विकेट लेकर अपने 250 वनडे विकेट पूरे कर सकते हैं।
मिचेल स्टार्क ये कारनामा कर पाते हैं, तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 या उससे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ महान ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और शेन वॉर्न ने ही ये मुकाम हासिल किया है। कुल मिलाकर स्टार्क के पास इन दिग्गजों की एलीट लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है।