BAN vs PAK: Mominul Haque ने रचा इतिहास, टेस्ट में ऐसा करने वाले बांग्लादेश के तीसरे क्रिकेटर बने (Image Source: X.com/Twitter)
Bangladesh vs Pakistan, 1st Test: बांग्लादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज मोमिनुल हक (Mominul Haque) ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 120 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान मोमिनुल ने खास कीर्तिमान बना दिया।\
मोमिनुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बांग्लादेश के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल ही यह मुकाम हासिल कर पाए थे। मोमिनुल ने 141 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे।
बांग्लेदश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन