MS Dhoni Record: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि MS Dhoni के पास सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टूर्नामेंट में अब तक 272 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 238 पारियों में उन्होंने 38.23 की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 5314 रन बनाए हैं। यहां से महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में अगर 216 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो IPL में अपने 5530 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ सुरेश रैना को पीछे छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
जान लें कि सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मुकाबले खेले और 195 पारियों में बल्लेबाज़ी करके 33.10 की औसत और 138.91 की स्ट्राइक रेट से 5529 रन बनाए। वो लंबे समय तक सीएसके टीम का एक बेहद ही खास हिस्सा हैं और उन्हें फैंस चिन्ना थाला के नाम से पुकारते थे।