ms dhoni (Twitter)
26 फरवरी,(CRICKETNMORE)। विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 में शिकस्त के बाद अब टीम इंडिया बुधावर को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से उतरेगी।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा, जो अब तक भारत के 3 क्रिकेटर ही कर पाए हैं।
अगर धोनी दूसरे टी-20 में एक छक्का मार लेते हैं तो वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूर कर लेंगे। अब तक रोहित शर्मा, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने ही भारत के लिए ये कारनामा किया है।