आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच शेख जायेद स्टेडियम में भारतीय समयनुसार 7:30 बजे शुरू होगा।
इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी के पास एक खास कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा। धोनी इस मैच में 4 छक्के लगाते ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स को पीछा छोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में 190 मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 209 छक्के लगाएं है। एबी डी विलियर्स के नाम 154 मैचों में 212 छक्के दर्ज है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in IPL) लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 125 मैचों में 326 छक्के लगाने का कारनामा किया है।