भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी उनके चर्चे कम नहीं हुए हैं। अक्सर उन्हें लेकर कोई ना कोई खबर या खुलासा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहता है और अब, पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने एक खुलासा करके हैरान कर दिया है।
भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने खुलासा किया है कि अगर कोविड -19 महामारी ना आई होती तो धोनी निश्चित रूप से टी 20 विश्व कप खेल सकते थे। सिंह ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी फिट थे और उनके नहीं खेलने का कोई कारण नहीं था।
सरनदीप सिंह ने एक वैबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, 'निश्चित रूप से, अगर कोविड-19 नहीं होता तो वो 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप में जरूर खेलते। हम भी सोच रहे थे कि उसे निश्चित रूप से विश्व टी 20 खेलना चाहिए था। वह फिट थे। उनके ना खेलने का कोई कारण नहीं था। हम हमेशा पहले खिलाड़ियों की फिटनेस देखते हैं कि वे कब तक खेल सकते हैं। और माही सबसे फिट थे।'