22 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झाऱखंड की टीम का कप्तान बनाया गया है। धोनी ने साल की शुरूआत में भारत की लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी औऱ हाल ही में आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें हटाकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की टीम का नया कप्तान बनाया है।
धोनी ने पिछले साल भी झारखंड के लिए ये 50 ओवर की टूर्नामेंट खेला था और उस समय टीम के कप्तान वरूण आरोन थे।
झारखंड के लिए ये रणजी ट्रॉफी सीजन काफी शानदार रहा था और टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हजारे ट्रॉफी में टीम अपनी उस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। आपको बता दें कि इस बार रणजी सीजन के दौरान धोनी ने झारखंड टीम में मेंटोर की भूमिका निभाई थी। वह गुजरात-झारखंड के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी मौजूद थे।