इस बात में कोई शक नहीं है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट गेम को अच्छे से समझते है। इसकी झलक वो मैचों के दौरान ऑन-फील्ड दिखा देते है। वहीं उनके द्वारा लिए गए DRS ज्यादातर सही जाते है इसलिए फैंस ने DRS को 'धोनी रिव्यू सिस्टम' करार दिया है। हालांकि, गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान द्वारा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लिया गया DRS गलत साबित हुआ। इस चीज को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए थे।
आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान द्वारा लिया गया DRS बेकार चला गया। इस मैच का चौथा ओवर करने महीश तीक्षणा आये। तीक्षणा की तीसरी गेंद स्टंप्स पर शॉर्ट लेंथ पर डाली। जायसवाल ने गेंद को स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए गेंद पैड पर जाकर लग गयी। इसके तुरंत बाद तीक्षणा और धोनी ने एलबीडब्लू की अपील की, लेकिन अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई।
— Washington Ydav (@WashingtonYdav) April 27, 2023
जब तीक्षणा धोनी से डीआरएस लेने के लिए कहने वाले थे उससे पहले ही धोनी ने टी को संकेत दिया, कुछ ऐसा जो वह आमतौर पर तब करते हैं जब वह ज्यादा आत्मविश्वास में होते हैं। हालांकि, चीजें उनके पक्ष में नहीं गईं, क्योंकि रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी। ऐसे में धोनी द्वारा लिया गया डीआरएस बेकार चला गया।