आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में एमएस धोनी ने फैंस को 12 साल पुराने धोनी की याद दिला दी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही पोलार्ड बल्लेबाज़ी के लिए आए वैसे ही धोनी ने उनके खिलाफ अज़ीबोगरीब फील्डिंग सेट की जिसमें एक बार फिर पोलार्ड फंस गए और अपना विकेट फेंक गए।
इससे पहले कीरोन पोलार्ड 2010 के आईपीएल फाइनल में भी ठीक इसी तरह धोनी के जाल में फंसे थे। दरअसल, हुआ ये कि महेश थीक्षणा पारी का 17वां ओवर करने के लिए आए और इस ओवर की दूसरी गेंद से पहले धोनी ने लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन के बीच में सीधे अंपायर के पीछे बाउंडरी पर एक फील्डर खड़ा कर दिया। पोलार्ड को भी पता था कि शिवम दूबे को उनके सीधे शॉट के लिए खड़ा किया गया है।
मगर पोलार्ड को उनका अहंकार ले डूबा और वो थीक्षणा की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में उसी फील्डर को कैच थमा बैठे। शिवम दूबे ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की और एक बार फिर पोलार्ड धोनी के मास्टर प्लान में फंस गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Thala #MSDhoni #csk pic.twitter.com/dblTAo2IV2
— (@Narendra4PK) April 21, 2022