MS Dhoni and Ashish Nehra (Google Search)
नई दिल्ली, 7 मई | भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद और अपने होटल के कमरे में हमेशा खिलाड़ियों से बात करने को तैयार रहते हैं।
नेहरा ने आकाश चोपड़ा के शो आकाशवाणी पर कहा, "लोग कहते हैं कि धोनी ज्यादा बात नहीं करते। ऐसा नहीं है। मैचों के बाद रात में उनका कमरा हमेशा खुला रहता है। कोई भी उनके कमरे में कभी भी आ सकता है खाना मंगा सकता और बात कर सकता है।"
उन्होंने कहा, "चाहे चेन्नई सुपर किंग्स में हो या भारतीय टीम में। धोनी बातचीत के दौरान बताते हैं कि उनके मुताबिक खिलाड़ी क्या कर सकता है और उसे क्या करने की जरूरत है। और यह खिलाड़ी में एक बदलाव लाने के लिए काफी है।"