बुरी खबर: मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव चोटिल होकर IPL 2022 से हुए बाहर (Image Source: Google)
Suryakumar Yadav ruled out of IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मई को खेले गए मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार के बाएं हाथ में चोट आई थी। मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड
बता दें कि फिलहाल मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर हैं। इस सीजन में सूर्यकुमार ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और 8 मैच में 43.29 की औसत के साथ कुल 303 रन बनाए हैं।