IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए और टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। आखिरी के ओवरों में कॉर्बिन बॉश की छोटी लेकिन उपयोगी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 147 रन तक पहुंच पाई।
आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रोहित शर्मा भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नमन धीर बिना खाता खोले आउट हुए और सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 15 रन ही बना सके। पावरप्ले के अंदर ही मुंबई इंडियंस ने अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए।