Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुनील गावस्कर ने कहा, मुंबई इंडियंस IPL 2021 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कहना है कि आईपीएल के इस सत्र में भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) खिताब का प्रबल दावेदार है और उन्हें हराना मुश्किल है। गत विजेता मुंबई ने पांच बार आईपीएल

Advertisement
Cricket Image for सुनील गावस्कर ने कहा, मुंबई इंडियंस IPL 2021 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार
Cricket Image for सुनील गावस्कर ने कहा, मुंबई इंडियंस IPL 2021 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार (Image Source: Google)
IANS News
By IANS News
Mar 31, 2021 • 01:20 PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कहना है कि आईपीएल के इस सत्र में भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) खिताब का प्रबल दावेदार है और उन्हें हराना मुश्किल है। गत विजेता मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और इस टीम में कई बेहतरीन भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।

IANS News
By IANS News
March 31, 2021 • 01:20 PM

गावस्कर ने कहा, "मेरे ख्याल से मुंबई को हराना मुश्किल है। हमने देखा है कि उसके खिलाड़ी फॉर्म में हैं। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। मुंबई के खिलाड़ियों ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लिया, जहां देखा गया कि वे अच्छे फॉर्म में हैं।"

Trending

गेंदबाजी विभाग में मुंबई के पास जहां जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज हैं, वहीं बल्लेबाज के तौर पर टीम में रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज मौजूद है।

इसके अलावा मुंबई के लिए राहत की बात यह भी है कि उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में लौट चुके हैं।

गावस्कर ने कहा, "हार्दिक ने जिस तरह वापसी की है वो ना सिर्फ मुंबई के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में होना है। हालांकि इसमें अभी समय है।"

Advertisement

Advertisement