Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : 'इस साल दो गिफ्ट दूंगा तुम्हें', अर्जुन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल पर किया बहन सारा से वादा

रक्षा बंधन के खास अवसर पर, आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अपनी बहन सारा के साथ मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपनी बहन को दो

Advertisement
Cricket Image for VIDEO : 'इस साल दो गिफ्ट दूंगा तुम्हें', अर्जुन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल पर किया बहन
Cricket Image for VIDEO : 'इस साल दो गिफ्ट दूंगा तुम्हें', अर्जुन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल पर किया बहन (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Aug 22, 2021 • 10:31 PM

रक्षा बंधन के खास अवसर पर, आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अपनी बहन सारा के साथ मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपनी बहन को दो गिफ्ट देने का वादा भी करते हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
August 22, 2021 • 10:31 PM

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अर्जुन राखी के अवसर पर अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सारा अर्जुन को याद दिलाती हैं कि उसने पिछले साल उसे रक्षा बंधन के दौरान भी कोई उपहार नहीं दिया था। सारा के ये शब्द सुनकर दोनों हंसने लगते हैं।

Trending

इसके बाद अर्जुन मुस्कुराते हुए अपनी बहन को जवाब देते हैं और कहते हैं, "हां, तो मैं इस साल तुम्हें दो गिफ्ट दूंगा।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। अर्जुन के अलावा, इस वीडियो में बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह, गेंदबाज युद्धवीर सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज आदित्य तारे भी अपनी बहनों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने ऐसे समय में अर्जुन पर दांव लगाया था जब लग रहा था कि वो अनसोल्ड जाएंगे लेकिन ज़हीर खान ने आखिरी कुछ सेकिंड में हाथ ऊपर उठाकर अर्जुन के मुंबई में शामिल होने पर मुहर लगा दी थी।

Advertisement

Advertisement