Advertisement
Advertisement
Advertisement

आशीष नेहरा की नजर में,धोनी और रोहित में से यह है आईपीएल का बेस्ट कप्तान

मुंबई, 23 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं और वह सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी तेज गेंदबाज...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 23, 2020 • 17:56 PM
MS Dhoni and Rohit Sharma
MS Dhoni and Rohit Sharma (BCCI)
Advertisement

मुंबई, 23 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं और वह सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल कप्तान माना है।

नेहरा ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " महान कप्तान के लिए मेरी पसंद महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में मैंने ज्यादातर मैच खेले, चाहे भारतीय क्रिकेट टीम में हो या फिर आईपीएल की टीम। मैंने रोहित शर्मा की कप्तानी में नहीं खेला है इसी वजह से एमएस धोनी। "

Trending


धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है जबकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड चार बार आईपीएल खिताब जिताया है।
 


Cricket Scorecard

Advertisement