11 चौके 1 छक्का और 75 रन! Nat Sciver-Brunt ने रचा इतिहास, Suzie Bates और Beth Mooney के बडे़ रिकॉर्ड (Nat Sciver-Brunt)
Nat Sciver-Brunt Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल बीते गुरुवार, 02 जुलाई को केनिंग्टन ओवल लंदन में खेला गया था जहां इंग्लिश कैप्टन नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने साउथ अफ्रीका विमेंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का लगाकर 75 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 33 वर्षीय नेट साइवर-ब्रंट महान सुज़ी बेट्स और बेथ मूनी की बराबरी करके महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। नेट ने 30 इनिंग में 8 फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलकर ये कारनामा किया है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 8 - सुज़ी बेट्स (44 पारी)
- 8 - बेथ मूनी (31 पारी)
- 8 - नेट साइवर-ब्रंट (30 पारी)*
- 7 - एलिसा हीली (39 पारी)