NZ vs IND 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन के वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुकाबले के दिन वेलिंगटन में अलग-अलग समय पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर मैच में रुकावट देखने को मिल सकती है।
इससे पहले ऑकलैंड में खेला गया सीरीज का पहला वनडे भी बारिश से प्रभावित रहा था। बारिश के कारण भारत की पारी के दौरान मैच का लक्ष्य संशोधित करना पड़ा था। ऐसे में यह देखना होगा कि शनिवार को मौसम मैच के दौरान कितना साथ देता है।
AccuWeather के मुताबिक, शनिवार को दोपहर से पहले बारिश होने की संभावना 60 प्रतिशत है, जबकि दोपहर के बाज यह संभावना 55 प्रतिशत बताई गई है। मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगा। ऐसे में मैच की शुरुआत के समय ही बारिश खलल डाल सकती है।