Australia vs Oman: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शुक्रवार (20 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ओमान के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 19 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसें 6 चौके जड़े। उनकी इस पारी का अंत शकील अहमद ने अपने ओवर में शानदार कैच लपककर किया।
पारी के नौंवा ओवर करने आए शकील की पहली गेंद पर हेड मिड विकेट क्षेत्र में बड़ा शॉट खेलने गिए लेकिन गेंद उनके बल्ले का का किनारा लेकर ऊपर हवा में चली गई। जिसके बाद विकेटकीपर कैच लेने के लिए दौड़ा और शकील भी। जैसे ही कीपर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, गेंद फिसल गई और शकील अहमद इतने होशियार थे कि दौड़ते हुए गेंद को डिफ्लेक्शन से बचा लिया और शानदार कैच पूरा किया। इस दौरान दोनों की छोटी सी टक्कर भी हुई।
कैच पकड़ने के बाद शकील ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो वाला सेलिब्रेशन भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।