BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार किसी टीम के (Image Source: X.com/Twitter)
Bangladesh vs Pakistan 2nd Test:बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया और कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
ऑस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश दूसरी टीम बनी है जिसने लगातार दो या उससे ज़्यादा मैचों वाली टेस्ट सीरीज़ में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया है। बांग्लादेश ने इससे पहले 2024 में रावलपिंडी में हुई दो टेस्ट मैच की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 1999 से 2009 के बीच पाकिस्तान को लगातार चार टेस्ट सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया था।
पाकिस्तान पहली टीम भी बन गई है, जिसे बांग्लादेश ने लगातार दो या उससे ज़्यादा मैचों की सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया है।