Pathum Nissanka Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय पथुम निसांका श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए अब तक 88 टी20 मैचों की 87 इनिंग में 2636 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 19 अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया है।
यहां से अब वो इंग्लैंड के सामने सुपर-8 के मुकाबले में अगर 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो वो महेला जयवर्धने को पछाड़कर श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में 7-7 फिफ्टी प्लस की इनिंग के साथ संयुक्त रूप से इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।