इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 19 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच पर बारिश का साया मंडराएगा या नहीं।
मौसम विभाग की मानें तो मैच के दिन न्यू चंडीगढ़ में काफी गर्मी रहने का अनुमान है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 38°C तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 32°C रह सकता है। मैच के दौरान बारिश का कोई अनुमान नहीं है जिसका मतलब ये है कि फैंस को बारिश की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलने वाला है।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जिसे PBKS ने 236 रन डिफेंड करके LSG से 37 रनों से जीता। इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर 91 रन ठोके थे।